Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: ये राशियां निवेश करने से पहले हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान; पढ़ें राशिफल

Today's Horoscope, March 28, 2026: These zodiac signs should be cautious before investing, as losses are possible; read the horoscope.

धर्म डेस्क। 28 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, जबकि कई लोगों को नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा, हालांकि कुछ जगह मतभेद भी उभर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

मेष

आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, वह पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप अपने कार्य से कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए रास्ते बनेंगे। आज लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। आज का दिन उपयुक्त है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिलेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आने वाला है। जिस कार्य के लिए आप बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं, आज वह कार्य पूर्ण होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। आज आपका सामाजिक तौर पर सम्मान होगा। परिवार के मतभेद दूर होंगे। पत्नी से रिश्ते मधुर रहेंगे।

कर्क

आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। नहीं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे। किसी नए व्यक्ति का परिवार में आगमन होगा। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यर्थ की चिंताएं मन में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज आर्थिक निवेश करने से पहले विचार कर लें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कन्या

आज के दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगी लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक मदद किसी से लेना पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परिवार में देखने को मिल सकती है। वाणी का सदुपयोग करें।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको परेशानी होगी। व्यापार और कार्य क्षेत्र में समान लाभ की स्थिति बनेगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कर्ज आदि से आज आपको राहत मिलेगी। किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज नए कार्यों की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। आज भूलकर भी किसी से अपने मन की बात शेयर न करें। नहीं तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। आप नई ऊर्जा के साथ खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज अपने कर्मचारियों से व्यवहार अच्छा रखें। नहीं तो आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर

आज के दिन आपके मन में नए विचारों का समावेश होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बनेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सावधान रहें। व्यक्तिगत तौर पर किसी की निंदा करने से बचें।

कुंभ

आज के दिन आप नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं, जो आपके लिए लाभकारी होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आज आपको अपने क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में चल रहे विरोध खत्म होंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन

आज वाहन का उपयोग संभलकर करें। चोट लग सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी से धनराशि कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।