एनटीपीसी गेट के सामने मंदिर परिसर पहुंचे, माता रानी की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Reached the temple complex in front of the NTPC gate, worshiped Mata Rani and took her blessings.

कोरबा 26 मार्च2026/कोरबा बुधवार को नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री नवरात्री के पावन अवसर पर एनटीपीसी गेट के सामने, दर्री में हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचे। जहाँ माँ आदिशक्ति की दर्शन- पूजन अर्चना  कर  नगर वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं राज्य-नगर की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।


   इस अवसर पर समिति द्वारा मंत्री श्री देवांगन का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।


   इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक श्री कौशल देवांगन , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी , भुवनेश्वर दुग्गल , परविंदर सिंह, मनोज लहरे , पार्षद  नरेंद्र देवांगन , ईश्वर साहू , मुकुंद कंवर ,गौरी शंकर अग्रवाल , गोपालबन गोस्वामी  मनोज वर्मा ,सुरेश अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,संजय कुरमवंशी, आशीष पांडे, श्रीमती उमा द्विवेदी जी सहित अधिक संख्या में समिति के पदाधिकारी गण एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।