धर्म डेस्क। 6 मार्च 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, तनाव और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने की संभावना है, जबकि मिथुन, सिंह और मीन राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने और संयम बनाए रखने का संकेत दे रहा है।
मेष –
आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट रहेगी। आज आर्थिक तौर से दिन सामान्य रहे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति गिरावट की महसूस होगी।
वृषभ –
आज आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन –
आज के दिन आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तित होना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने कार्य पर ध्यान दें नहीं तो आपकी बनते हुए कार्य भी कर सकते हैं। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके कार्य को बिगड़ने का आवश्यक प्रयास किया जाएगा। ऐसे में संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी मदद किसी से लेना पड़ सकते हैं।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली है। आज परिवार में किसी को बड़ा पद या सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज कार्य की अधिकता के कारण किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।
सिंह –
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना अच्छा नहीं है। आज आपके सहयोगी आपकी विरोधी बन सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज अत्यधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति के कारण काम बिगड़ सकता है। आज आप अपने को अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
कन्या –
आज का दिन आप अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। जिस कारण मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आज आप सामाजिक तौर से सम्मान की प्राप्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य योजना का विस्तार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
तुला –
आज के दिन आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक दृष्टि से कुछ विसंगतियां आज परिवार में देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक –
आज का दिन आप अपनी किसी खास मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप चिंता भी मुक्त होकर कार्य करेंगे। आज लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आज आपको न्यायालय प्रकरण में चल रहे मामलों में उलस सकते हैं। ऐसे में समझदारी से कार्य लेना आपको मुश्किल से बचा सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति आज ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। आज किसी से पर्सनल सहयोग लेना पड़ सकता है।
मकर –
आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे तथा नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक दृष्टि से आज आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। आज का दिन परिवार की दृष्टि से अच्छा है।
कुंभ –
आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। साथ ही साथ आज आपको सामाजिक तौर से सम्मान प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आप अपने डिसिजन से निवेश से बड़ा लाभ अर्जित करने वाले हैं। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की बड़ी योजना बना सकते हैं।
मीन –
आज का दिन आपके कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज यात्रा आदि में वाहन का उपयोग संभलकर करें। आज ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपसी मतभेद रखते हो। कार्य क्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा। इस कारण चिंता बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक लोन मदद लेना पड़ सकती है।







