9वीं के छात्र ने की आत्महत्या आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव…

9th grade student commits suicide, body found hanging from a mango tree...

बिलासपुर,25 मार्च 2026 शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

बताया जा रहा है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और नशेड़ी दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।