गर्मी बढ़ते ही बाजारों में दिखने लगी मिट्टी से बने मटकों की रौनक

प्रकृति मे कितना भी बदलाव आ जाए कितनी भी आधुनिकता सर चढ़कर बोले लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है जिसका साथ कभी नही छूट सकता उनमें से एक है मिट्टी से बने मटके। आज भी मटके के ठंडे पानी से आती सोंधी खुशबु गले के रास्ते दिल में उतर जाती है।

गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग भी बढ़ने लगी है। इससे शहर में जगह जगह बाजारों में मिट्टी के बर्तने बेची जाने लगी हैं। सेहत के हिसाब से भी मिट्टी के बर्तन काफी लाभदायक रहते हैं।