धर्म डेस्क। 21 मार्च 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित लेकिन महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को आज खुशखबरी, आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, परिवार और संबंधों को प्रभावित कर रही है। कई जातकों के लिए यह दिन नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत हाल और भविष्य संकेत।
मेष –
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और यात्रा लाभदायक साबित होगी। परिवार में खुशहाली और आपसी तालमेल बना रहेगा।
वृषभ –
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में तनाव और मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन –
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा और थकान महसूस होगी। बड़े बदलाव या नए निवेश से बचें। साझेदारी में धोखा मिल सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच समझकर लें।
कर्क –
आज किसी समारोह में सम्मान मिल सकता है। दिन सकारात्मक रहेगा। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें, शांत व्यवहार से सफलता मिलेगी।
सिंह –
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार में भी राहत भरा माहौल रहेगा।
कन्या –
आज सावधानी से काम लें। बिना पूरी जानकारी के कोई नया कदम न उठाएं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पारिवारिक मतभेद धीरे-धीरे शांत होंगे।
तुला –
आज वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। परिवार में शुभ कार्य के संकेत हैं।
वृश्चिक –
आज जातक का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। व्यापार में बड़ी साझेदारी और उन्नति के योग बन रहे हैं।
धनु –
आज लंबी यात्रा के योग हैं, सावधानी से वाहन चलाएं। आर्थिक लाभ मिल सकता है, पैतृक संपत्ति से फायदा संभव है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर –
आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव संभव है। बच्चों के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ –
आज पुराने विवाद उभर सकते हैं, कानूनी मामलों में सावधानी रखें। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन –
आज व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नई साझेदारी से आर्थिक उन्नति होगी। परिवार में शुभ कार्य संभव हैं।







