स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल

Ceiling plaster fell on school children, injuring three students

लोरमी 19 मार्च 2026 / ग्राम लिताई डबरा स्थित प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा सामने आया है। स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षकों ने पहले ही भवन की जर्जर हालत को लेकर शिक्षा विभाग को सूचना दी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की इस लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है