कोरबा,18 मार्च 2026- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आज कटघोरा मंडल द्वारा अग्रसेन भवन परिसर में प्रशिक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिले के सभी 24 मंडलों में प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में कटघोरा मंडल प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में भाजपा की कार्यपद्धति विषय को सूक्ष्मता से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासन और गरिमामय वातावरण में हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई।
यह प्रशिक्षण अभियान न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त कर रहा है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित पूरे मंडल की कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की |








