अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को

Under-23 cricket players to be selected on March 22

कोरबा 16 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस)के निर्देश पर कोरबा जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए)द्वारा अंडर-23 पुरुष वर्ग के लिए आवश्यक सिलेक्शन ट्रायल दिनांक 22 03.2026 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड सिंघिया (कटघोरा) में  संपन्न होगा।
जिले में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद चयनित अंडर- 23 वर्ग के 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फाइनल अंतिम चयन 4 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु  दिनांक 01-09-2003 से दिनांक 31-08-2007 के मध्य होना ही चयन प्रक्रिया के लिए   पात्र होंगे ।
चयन हेतु विशाल कुमार दुबे और अजय राय उपस्थित रहेंगे, खिलाड़ियों को पंजीयन फार्म के साथ अंतिम 6 वर्ष की अंकसूची ,आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल एवं डिजिटल ,नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो दो सेट ,के साथ पंजीयन कराना अनिवार्य है। अंतिम चयन के समय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बी.बी साहू ,जीत सिंह, अखिलेश मणि ,छत लाल यादव  व एम.बी पटेल उपस्थित रहेंगे. खिलाड़ियों को सूचनार्थ मीडिया प्रभारी अजय राय द्वारा जारी।