कोरबा पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Inter-regional Kabaddi competition inaugurated in Korba West

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 मार्च 2026 तक हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम की मेजबानी में आयोजित की जा रही है। हसदेव खेल परिसर स्थित कबड्डी ग्राउंड पर गुरुवार शाम मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह की अध्यक्षता में खेल का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर खिलाड़यों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैदान पर उतरें और खेल का आनंद लें।

इनॉग्रेशन मैच एचटीपीएस कोरबा पश्चिम व एबीवीटीपीएस मड़वा के बीच खेला गया।
दूसरा मैच रायपुर रीजन और रायपुर सेंट्रल के बीच हुआ।

स्पर्धा में पाॅवर कंपनीज की सात रीजन की टीम हिस्सा ले रही हैं।
इनमें बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, एबीटीपीएस मड़वा, जगदलपुर रीजन और दुर्ग रीजन शामिल हैं।

पिछले वर्ष कबड्डी स्पर्धा का आयोजन जगदलपुर में किया गया था। वहां बिलासपुर रीजन की टीम ने खिताब अपने नाम किया था।