कोरबा 11 मार्च 2026/जिला कांग्रेस शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी। सक्रिय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रेखा त्रिपाठी को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेखा त्रिपाठी हमेशा समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा मैं एक नाम है रेखा त्रिपाठी का राजनीतिक अनुभव और उनका कामकाजी में उन्हें एक खास स्थान दिला रहे हैं। एक कुशल प्रशासक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रेखा त्रिपाठी ने अपनी पहचान बनाई है। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।
जिला महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।








