जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच अनुबंधविद्युत कर्मचारियों के लिए आकर्षक पैकेज

Agreement between Generation Company and State Bank of IndiaAttractive package for electrical employees

रायपुर 10 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। जिसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा। जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन श्री संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम लिया है। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओ का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे।
व्यक्तिगत दुर्घटना में 10 लाख एवं हवाई यात्रा दुर्घटना में 50 से 100 लाख तक का कवरेज उपलब्ध है। इसके अलावा एड ऑन कवरेज की भी सुविधा प्रदान किया जाएगा । प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन, एयर एम्बुलेंस जैसे आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी। बैंक द्वारा मेक माई ट्रिप, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज, बुक माई शो जैसे डिजिटल सुविधाएं भी दिया जाएगा जिससे व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक से त्वरित भुक्तान कर सकता है। यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। सुविधा का प्रकार और आकार सैलरी अनुरूप होगा।
श्री मोदी का कहना है कि बैंकों का चयन पूर्णतः कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। हम केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं। जिसका लाभ सभी को मिल सके। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ उनका परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।