रायपुर,10 मार्च 2026। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रशांत लहरी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानसोज ने प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत के आधार पर थाना आरंग पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। शिकायत मिलते ही आरंग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
आरोपी सलाखों के पीछे
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 9 मार्च 2026 को आरोपी प्रशांत लहरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।








