कोरबा 9 मार्च 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन एवं भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया निवासी राजपुरोहित एवं पूर्व भाजयुमो महामंत्री तथा वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन के करीबी माने जाने वाले कृष्णा द्विवेदी को भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।








