कोरबा 9 मार्च 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साई की सहमति, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकारिया के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा में विशाल सचदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके जिला मंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में हर्ष की लहर है तथा संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि विशाल सचदेव के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर विशाल सचदेव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज़ को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।







