कोरबा दीनू यादव बने भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य

Korba Dinu Yadav became BJYM district working committee member

कोरबा 9 मार्च 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन एवं भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 18 बरपारा कोहड़िया निवासी दीनू यादव को भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।