अयोध्यापुरी में फाग झमाझम प्रतियोगिता आयोजन,फाग कलाकारों ने बांधा समां

Phag Jhamajham competition organised in Ayodhyapuri, Phag artists enthralled the audience.

कोरबा 9 मार्च2026/छत्तीसगढ़ की फाग गीत गायन और वादन कला को संजोए रखने के लिए संस्कार भारती शतत प्रयास रत रहा है।इसी तारतम्य में संस्कार भारती कोरबा के संयोजकत्व और आयोजक नवधा समिति अयोध्यापुरी जेलगांव दर्री कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में फाग झमाझम प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 07 मार्च 2026 दिन शनिवार को अयोध्यापुरी नवधा पण्डाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती कोरबा जिला के अध्यक्ष कामेश्वर धर दीवान ,निर्णांयक घनश्याम श्रीवास तथा नवधा समिति के वरिष्ठ जनों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन से किया गया। इस फाग झमाझम प्रतियोगिता में कोरबा अंचल के जाने-माने आठ फाग मण्डलियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर दिल जीत लिया ।देर रात तक दर्शकों की भीड़ लगी रही।

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार उमाशंकर तिवारी पथर्री पारा कोरबा ने हासिल किया। द्वितीय  पुरस्कार कृष्णा फाग मण्डली दर्री एवं तृतीय पुरस्कार संजूबाबा फाग मण्डली एच टी पी एस दर्री ने हासिल किया। फाग मण्डली बरेड़ीमुड़ा, महिला मंडली अयोध्यापुरी जेलगांव, प्रोफेसर आदित्य मण्डली साडा जमीनीपाली, रामायण मण्डली जेलगांव, और माधव फाग मण्डली अयोध्यापुरी जेलगांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख निर्णांयक घनश्याम श्रीवास रहे जो एक जाने-माने लोक कलाकार है। इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग कर्ता मनोज अग्रवाल, सुरेश स्वर्णकार,छवि साहू, कृष्ण कुमार गौतम, प्रेम कुमार गौतम,दुखु राम साहू,रामधन राठौर,केशव अग्रवाल, संतोष साहू ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। नवधा समिति अयोध्या पुरी जेलगांव दर्री कोरबा के सभी कार्यकर्ता ने अपना तन-मन से सहयोग प्रदान किया। पुरस्कार वितरण मनोज अग्रवाल, घनश्याम श्रीवास एवं नवधा समिति के वरिष्ठ जनों के करकमलोंसे किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अरूण दास वैष्णव गुरूजी ने किया । विलुप्त हो रहे फाग गायन और वादन कला को संजोए रखने के लिए सभी ने आयोजन समिति को साधुवाद दिया।