कोरबा, 08 मार्च 2026 /दर्री थाना क्षेत्र के हसदेव नदी में चार दोस्त नहाने गया युवक उनमें से एक दोस्त ने नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। युवक पानी के तेज बहाव में बह गया
दोस्तों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस को सूचना के बाद पहुंचे गोताखोरों ने युवक की तलाश की। रविवार शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते हैं देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई।इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बहने वाले युवक का नाम नौशाद अली अंसारी 22 वर्ष है, जो दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी है और निजी कंपनी में काम करता था। और युवक को तैरना नहीं आता था। वही दर्री थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी पूछताछ कर रही है







