धारदार चाकू के साथ घूम रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested a criminal who was roaming with a sharp knife.

रायपुर, 06 मार्च 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को पुलिस चौकी सिलतरा की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सिलतरा क्षेत्र के ग्राम सांकरा स्थित बाजार चौक के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में धारदार चाकू लेकर घूमता हुआ मिला। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।ब्रेकिंग न्यूज़ सेवा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकनाथ उर्फ बिल्ला नवरंगे (28 वर्ष) पिता पुनेन्द्र नवरंगे, निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनी माता चौक सतनामी पारा, ग्राम सांकरा थाना धरसींवा जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जब्त किया और उसके विरुद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 125/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।