ट्रैक्टर, पिकअप और बाइक में लगाईं आग पुलिस बल तैनात

Tractor, pickup and bike set on fire, police force deployed

सक्ती, 05 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि आगजनी में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव और गर्मागर्मी का माहौल बन गया है।वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह पूरी घटना जातिगत भावनाओं के चलते की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।