Aaj Ka Rashifal 02 March 2026: मिथुन और मीन को मिलेगा आर्थिक लाभ, दिनभर रहेंगे खुश; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, March 2, 2026: Gemini and Pisces will experience financial gains and remain happy throughout the day; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 02 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को व्यापार और करियर में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ के लिए नए अवसर और खुशियों के द्वार खुल सकते हैं।

परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में संयम और समझदारी आज सबसे बड़ा मंत्र रहेगा। जहां मेष और मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी, वहीं मिथुन, सिंह और मीन राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष

आज व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, विशेषकर जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। धैर्य और संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा।

वृषभ

दिन सामान्य रहेगा। योजनाबद्ध कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। व्यापार में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मांगलिक कार्य के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क

आज यात्रा के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

सिंह

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

दिन सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में निवेश से बचें। परिवार में अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला –

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक

आज प्रेम और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी दिल की बात साझा कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर बहस की स्थिति बन सकती है। कार्यों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

मकर

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। नया वाहन खरीदने से बचें। यात्रा सावधानी से करें।

कुंभ

किसी की बातों में आकर जीवनसाथी पर संदेह न करें। रिश्तों में खटास आ सकती है। समझदारी और विश्वास से काम लें। प्रेम और संवाद से संबंध मजबूत होंगे।

मीन

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़ी डील या साझेदारी के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे।