रायपुर कमिश्नरेट में उत्कृष्ट कार्य हेतु 26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

26 police officers and employees honored for their excellent work in Raipur Commissionerate

Raipur, 1 मार्च 2026। रायपुर कमिश्नरेट में विगत एक माह के दौरान संपादित कार्यों की समीक्षा पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में की गई। समीक्षा उपरांत विभिन्न प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को 28 फरवरी 2026 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समीक्षा अवधि में ई-चालान, अपहरण, चोरी, नकबजनी, नारकोटिक एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मियों में 02 निरीक्षक, 01 सहायक उपनिरीक्षक, 06 प्रधान आरक्षक, 15 आरक्षक एवं 02 महिला आरक्षक शामिल हैं।

सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में
निरीक्षक भुनेश्वर साहू (यातायात), निरीक्षक विशाल कुजूर (यातायात), सहायक उपनिरीक्षक नीलकमल त्रिपाठी (रक्षित केन्द्र), प्रधान आरक्षक 1236 नोहर देशमुख (थाना आजाद चौक), प्रधान आरक्षक 730 सुनील सिलवाल (ए.सी.सी.यू.), प्रधान आरक्षक 1058 देवेन्द्र सिंह (डीएसबी), प्रधान आरक्षक 1562 राजेश तिवारी (डीएसबी), प्रधान आरक्षक 234 लाल कृष्ण शर्मा (रक्षित केन्द्र), प्रधान आरक्षक 1789 रामनारायण पटेल (थाना तेलीबांधा), आरक्षक 2571 मोहसिन खान (थाना कबीर नगर), आरक्षक 977 दीपक ठाकुर (थाना कबीर नगर), आरक्षक 1648 आशीष शुक्ला (थाना आमानाका), आरक्षक 2266 विजय बंजारे (ए.सी.सी.यू.), आरक्षक 278 मुनीर रजा (ए.सी.सी.यू.), आरक्षक 2531 बोधेन्द्र मिश्रा (ए.सी.सी.यू.), आरक्षक 1931 घनश्याम तिवारी (थाना गुढियारी), आरक्षक 2576 सुदीप मिश्रा (थाना गुढियारी), आरक्षक 160 रविशंकर तिवारी (थाना गुढियारी), आरक्षक 2710 संदीप सिंह (थाना पण्डरी), आरक्षक 1150 समारू सिंह (थाना पण्डरी), आरक्षक 700 अखिलेश कुमार साहू (रक्षित केन्द्र), आरक्षक 1196 सुरेन्द्र देवांगन (थाना गंज), आरक्षक 445 शिवराज बघेल (थाना कोतवाली), आरक्षक 1920 सुनील चंदेल (थाना सिविल लाइन), महिला आरक्षक 1756 मनीषा पाल (यातायात) एवं महिला आरक्षक 2072 सारिका देवांगन (यातायात) शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप कुमार पटेल, पुलिस उपायुक्त (यातायात) विकास कुमार सहित रायपुर कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।