कोरबा 1 मार्च 2026/शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एक 65 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की सफल एंजियोप्लास्टी कर चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई। सीने में दर्द, सांस फूलने और लगातार कमजोरी की शिकायत के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 10–15 दिनों से परेशान मरीज उच्च रक्तचाप और किडनी रोग से भी पीड़ित था, जिससे उसकी स्थिति और जटिल हो गई थी।
अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने तत्काल जांच कर मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंजियोग्राफी की, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। जटिल स्वास्थ्य परिस्थितियों के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर एवं बेहतर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, पहले बिलासपुर में उपचार के दौरान इस प्रक्रिया का अनुमानित खर्च करीब 3.5 लाख रुपये बताया गया था, जबकि कोरबा स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में यह उपचार अपेक्षाकृत कम खर्च में सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोरबा में ही गंभीर और क्रिटिकल मरीजों का उन्नत इलाज संभव हो रहा है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की बदौलत स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने हाल ही में 5 सफल एंजियोप्लास्टी और 7 एंजियोग्राफी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। अब तक 45 से अधिक हृदय रोगियों को उन्नत उपचार का लाभ मिल चुका है।
हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी
Heart disease patient gets new life, successful angioplasty at NKH Hospital







