Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: इन जातकों के जीवन में आएगी खुशहाली, होंगे मांगलिक काम

aaj ka rashifal 1 march 2026: इन जातकों के जीवन में आएगी खुशहाली, होंगे मांगलिक काम

धर्म डेस्क। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जहां कुछ जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को निवेश और खर्च में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव, नई पार्टनरशिप और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आर्थिक दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको बड़े लाभ के योग बनेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज शत्रु पक्ष से सावधान रहें। पारिवारिक लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपके विरोधी आपके प्रति कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क

आज आप कोई बड़ी सफलता हासिल करने वाले हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके साथी लोगों का सपोर्ट आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभ का है। आज आप अपने किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मिलेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करेंगे। आर्थिक तौर से आज आप किसी बड़ी परेशानी में उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज किसी समस्या का सामना करना होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत लेकर आ रहा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं तथा कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु पक्ष से आज परेशानियां होंगी। न्यायालय क्षेत्र में विजय प्राप्त होगी।

मकर

आज आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आप इन समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हताश-निराश होने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज मतभेद का शिकार होना पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध आज अच्छे होंगे।