Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या और मकर राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope 28 February 2026: Luck will shine for these 2 zodiac signs, a challenging day for Virgo and Capricorn, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। हर नया दिन हमारे जीवन में नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आता है। ग्रहों की चाल का सीधा असर हमारे काम, सेहत और रिश्तों पर पड़ता है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है, तो कुछ के लिए संभलकर चलने का संकेत है। आइए जानते हैं आपकी राशि के सितारों का हाल।

मेष

आज आप निजी समस्याओं के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन पैसों के मामले में हाथ तंग रह सकता है। फालतू खर्चों से बचें और आज किसी भी बड़े काम की शुरुआत न करें।

वृषभ

आपका दिन अच्छा बीतेगा, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका पिछला अनुभव आज काम आएगा और बड़ी कामयाबी दिलाएगा। विरोधी भी आपकी मदद करेंगे। किसी नए ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

मिथुन

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत है और बड़े निवेश के लिए दिन अच्छा है। बस ध्यान रखें, परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं।

कर्क

दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में अपने गुप्त दुश्मनों से सावधान रहें। पैसों के नुकसान का डर है, इसलिए लेन-देन सोच-समझकर करें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

सिंह

परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आज का पूरा दिन अपनों के नाम रहेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और सब साथ नजर आएंगे। कामकाज की स्थिति ठीक रहेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण काम में मन नहीं लगेगा और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। जरूरत पड़ने पर आज आपको किसी से बड़ी आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। धैर्य से काम लें।

तुला

पुराने झगड़ों को खत्म कर आज आप नई शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ होगा और घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में अड़ंगा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्थिति आपके काबू में रहेगी।

वृश्चिक

आज आपकी मुलाकात कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। हालांकि आपके प्रोजेक्ट्स पूरे होने में थोड़ा वक्त लगेगा, पर सफलता के नए रास्ते जरूर खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों से बहस हो सकती है।

धनु

आपके लिए दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफे के योग हैं और आप प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना सकते हैं। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मजबूती देगा।

मकर

आज का दिन आपके पक्ष में कम नजर आ रहा है। ऑफिस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मन अशांत रहेगा। पैसों के मामले में आप स्थिति संभाल लेंगे, लेकिन परिवार से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल पाएगा।

कुंभ

आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए कोई बड़ा रिस्क न लें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। किसी काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनों का साथ मिलेगा।

मीन

आज आप सफलता के झंडे गाड़ेंगे। ऑफिस में लोग आपके काम के मुरीद होंगे और आपकी मदद करेंगे। आर्थिक नजरिए से आज के फैसले आपको बड़ा फायदा पहुंचाएंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए आराम का भी ध्यान रखें।