नेशनल हाईवे पर हादसा ट्रेलर की चपेट में आकर मोपेड सवार पति गंभीर पत्नी ने तोड़ा दम…

Trailer hits moped, woman dies; accident on national highway; moped rider husband seriously injured after being hit by trailer; wife dies…

खैरागढ़,26फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है।समाचार वेबसाइट होस्टिंग

कमरे में पढ़ाई करने गई थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। छात्रा ने सामान्य दिनों की तरह पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक छात्रा बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे, तो उनके होश उड़ गए। छात्रा कमरे के भीतर फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।