प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर से तोड़ा निर्माण

The administration removed illegal encroachment from government land and demolished the construction with a bulldozer.

कोरबा,23 फरवरी 2026 दर्री क्षेत्र के केसी जैन मार्ग के केदाई खार में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर किये जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है प्रशासन ने 135 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने के बाद सोमवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन से 30 अवैध कब्जों को हटाया। इस भूमि पर फार्म हाउस, पक्के मकान और टीन-शेड के घर एक से दो एकड़ मैं बाउंड्री दीवाल कर लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था मौके पर कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकारी विमल पाठक तथा नगर निगम का तोड़ू दस्ता प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। करवाई सुबह से शाम 5:30 बजै तक चलती रही

कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए पूर्व में विधिवत नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि में कब्जा नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की गई है। आगे भी शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा।”