धर्म डेस्क, इंदौर। राशिफल के अनुसार, 22 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। कुछ राशियों के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं, वहीं कुछ को परिवार और मित्रों से नया अनुभव मिल सकता है। आज कई लोग धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका लव पार्टनर आप पर खास मेहरबान रहेगा। पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक है।
वृषभ राशि
पार्टनर आपसे कोई बड़ी मांग कर सकता है, लेकिन आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी बातों को पार्टनर समझेगा और सहमति भी देगा।
मिथुन राशि
आज आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है। बेहतर होगा कि बात करने से पहले सोच-समझकर शब्दों का चयन करें। संयम से काम लेने पर रिश्ता संभल सकता है।
कर्क राशि
पार्टनर आपकी अनदेखी से नाराज हो सकता है। वह आपके साथ समय बिताना चाहता है और आपकी देखभाल भी करना चाहता है। यदि समय नहीं देंगे तो झगड़े की स्थिति बन सकती है। रिश्ते में संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि
आज संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। दूरी बढ़ने के संकेत हैं। अगर रिश्ता बचाना चाहते हैं तो पहल आपको ही करनी होगी। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने से हालात सुधर सकते हैं।
कन्या राशि
पुराने विवाद समाप्त होंगे और रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी।
तुला राशि
आज पार्टनर अपनी निजी बातें आपसे साझा करेगा। यह उसके विश्वास का प्रतीक है। आपको उस भरोसे पर खरा उतरना होगा। खुलकर बातचीत से रिश्ता और मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्ते में तल्खी आ सकती है। बैठकर शांतिपूर्वक बातचीत करने से समस्या का समाधान मिलेगा।
धनु राशि
चल रहा मतभेद खत्म होगा। आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहेगा। समर्पण और समझ बढ़ेगी। पार्टनर अपनी गलती के लिए माफी मांग सकता है, आपको भी सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
मकर राशि
रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से परेशानी आ सकती है। सतर्क रहें और किसी भी गलतफहमी को तुरंत दूर करें। अपने पार्टनर को सही जानकारी देना आपकी जिम्मेदारी है।
कुंभ राशि
पार्टनर को आपकी जरूरत है। उसका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। ऐसे में उसका साथ दें और भावनाओं को समझें। आपका सहयोग रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
मीन राशि
आज का दिन रोमांटिक रहेगा। साथ में यात्रा का योग बन सकता है। पार्टनर खुलकर अपने दिल की बात कहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है और दिन यादगार बन सकता है।







