स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल भावना का उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी रहे मुख्य अतिथि
कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 खेल प्रेमियों के उत्साह और युवा ऊर्जा के बीच गरिमामय वातावरण में संपन्न हो रही है। प्रतियोगिता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
केशव मेहता जी के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है प्रेस क्लब – श्री गोपाल मोदी
प्रेस क्लब कोरबा के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने स्वर्गीय श्री केशव भाई मेहता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। उन्होंने कहा कि केशव भाई मेहता जी ने नवभारत में पत्रकारिता करते हुए सदैव ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता का परिचय दिया। जब हम सभी छोटे थे, तब भी उन्हें पूरे शहर में निडर और सच्ची पत्रकारिता करते हुए देखा है। उनका लंबा अनुभव न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे क्षेत्रवासियों के लिए मार्गदर्शक रहा है। श्री मोदी जी ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से उनके नाम पर आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का माध्यम है। यह प्रतियोगिता उनके आदर्शों, उनकी निर्भीकता और निष्पक्ष कार्यशैली की जीवंत स्मृति है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के सभी साथियों, अध्यक्ष एवं पूरी टीम को इसके लिए साधुवाद देना चाहिए कि उन्होंने इस परंपरा को निरंतर जीवित रखा है। यह इस बात का प्रमाण है कि समाज अच्छे और समर्पित व्यक्तित्वों को कभी नहीं भूलता। अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी केशव भाई मेहता जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे भी समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देते रहेंगे।

खेल में हिस्सा लेना ही असली जीत – डॉ. राजीव सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर के सह संभाग प्रभारी डॉ. श्री राजीव सिंह जी ने कहा कि खेल-कूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आपसी जुड़ाव और अनुशासन का सशक्त माध्यम है। खेल हमें सिखाता है कि टीम भावना के साथ किस प्रकार नियमों और अनुशासन का पालन किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में लगभग 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन सभी टीमों में से एक विजेता बनेगी, जबकि दूसरी उपविजेता रहेगी। लेकिन उनका मानना है कि जो भी खिलाड़ी या टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है, वह अपने आप में विजेता है। हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी जीत है, बाकी ट्रॉफी तो एक ही टीम को मिलती हैं। डॉ. श्री राजीव सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्रिकेट उनके जीवन के लगभग 25 वर्षों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और उन्होंने इस खेल को ऊँचाइयों तक खेला है। उनके अनुसार क्रिकेट अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करता है।
इनकी गरिमामय उपस्थिति रही
16 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजपा के जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल, संरक्षक श्री विश्वनाथ केडिया, सचिव श्री नागेंद्र श्रीवास, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनीष शर्मा, श्री रामेश्वर ठाकुर, श्री ई जयन, श्री राजकुमार शाह, श्री नीलम पड़वार, श्री शेख असलम, श्री जयप्रकाश टमकोरिया, श्री रमेश यादव, श्री शत्रुघ्न साहू, श्री हीरा राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री लक्की नंद, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री विजय राठौर, एमआईसी सदस्य श्री अजय चंद्रा, श्री प्रदीप सिंह, श्री नीरज ठाकुर, श्री दीपक चावड़ा, श्री लक्ष्य चतुर्वेदी, श्री उदय श्रीवास्तव सहित प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ पत्रकार, खिलाड़ी व शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने खेल भावना, भाईचारे और युवा जोश का शानदार संदेश देते हुए शहर में उत्साह का माहौल बना दिया।







