श्री सप्तदेव मंदिर में फाल्गुन माह की अमावस्या पर मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ

Grand musical Mangalpath of Maa Shri Rani Sati Dadi on the new moon day of Phalgun month at Shri Saptdev Temple

कोरबा 18 फरवरी2026/प्रत्येक माह की अमावस्या को श्री सप्तदेव मंदिर में मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जाता है। इसी तारतम्य मेे फाल्गुन कृष्णपक्ष अमावस्या दिनॉक 17.02.2026 दिन मंगलवार को श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 3.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक मॉ श्री राणीसती दादी का संगीतमय मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एवं मनीषा मोदी के द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित मंगलपाठी बहनो ने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा चुनडी के साथ एक लय एवं एक राग में संगीतमय मंगलपाठ कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
मंगलपाठ के समापन के पश्चात भगवान की आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों को मंदिर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी प्रेमा अग्रवाल ने दी एवं बताया कि 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य स्वागत किया जायेगा एवं इस अवसर पर शरबत, मटठा एवं खिचडी का वितरण किया जायेगा एवं इस हेेतु जो भी इस अवसर पर श्रमदान करना चाहते हो वे अपना श्रमदान कर पुण्य लाभ अर्जित करे।
उन्होने कार्यक्रम की अग्रिम सूचना देते हुए बताया कि 2 मार्च को रात्रि 12.00 बजे होली दहन का मुहुर्त है तथा 3 मार्च को प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक सूतक लगेगा तत्पश्चात 7.00 बजे तक ग्रहण होगा। प्रेमा अग्रवाल ने बताया कि श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल के द्वारा होली मिलन समारोह 6 मार्च को मंदिर मे होगा जिसमें समस्त भक्त महिलाएॅ सादर आमंत्रित है।
मंगलपाठ के समापन पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने कार्यक्रम पर उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहनों का आभार व्यक्त किया।