कोरबा 18 फरवरी 2026/दर्री जैलगांव प्रेम नगर रोड किनारे पर एक गुमटी नुमा राजा बेल्ट की दुकान में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से अचानक भीषण आग से उसमें रखे कपड़े, चश्मा, बेल्ट, समेत करीब हजारों के सामान जल कर राख हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। दुकान में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को नुकसान से बचाया गया.कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा.







