कोरबा 17 फरवरी 2026/दर्री थाना अंतर्गत ग्राम बरेड़ीमुड़ा में रविवार से लापता हुए दो साल के बालक का शव अगलेदिन घर के गोबर गैस बनाने वाले चेंबर में मिल निवासी लक्ष्मी नारायण कंवर और उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करने तमिलनाडु गए हुए हैं
जबकि ग्राम बरेड़ीमुड़ा घर में उनका लगभग दो वर्षीय पुत्र अपने दादा प्रमोद कंवर और बुआ रिंकी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को अन्य दिनों की तरह बुआ अपने काम में व्यस्त थी,बालक खेल रहा था और दादा बाड़ी में नहाने गए थे। दोपहर लगभग एक बजे से बच्चा नजर नहीं आया, एकाएक लापता होने से,जब दादा नहाकर आए और साथ मे खाना खिलाने के लिए पोते को आवाज लगाया तो वह नहीं पहुंचा और ना ही आवाज दिया ,घर बाहर सब तरफ उसकी तलाश करने लगे, आसपास के लोगों से पूछा-बताया पर कुछ पता नहीं चला। जिसकी सूचना दर्री थाना में दी गई। बच्चे की खोजबीन में दादा-बुआ परेशान रहे। जब सुबह भी परिजन-परिचित बालक के मिलने की आस में तलाश करते-करते आशंकावश घर की बाड़ी में बने गोबर गैस चेम्बर की तरफ गए और झांका तो बालक नजर आया। आनन-फानन में बालक को बाहर निकाला गया लेकिन चेम्बर में गिरकर फंसे मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर आकर अपनी वैधानिक कार्रवाई कर रही है।








