कोरबा 15 फरवरी 2026/जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को पूरा देश नमन कर रहा है. इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालको द्वारा बालको नगर के कन्या हाई स्कूल के पास शहीद स्मारक प्रांगण में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा का वह काला दिन देश के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता,कैंडलमार्च निकालकर मां भारती के सपूत को आतंकी हमले में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई

श्रद्धांजलि कैंडलमार्च में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष श्री ए.डी.जोशी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पार्षद बद्रीकिरण,गिरधारी बरेठ, जे.पी.नामदेव,जगन्नाथ थवाईत एवं कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे








