मनेन्द्रगढ़ 13 फरवरी 2026/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मनेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा पर्यवेक्षक के अनुशासनहीन आचरण को लेकर सौंपे गए ज्ञापन का असर दिखाई दिया
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें संबंधित अधिकारी कार्यालय के अंदर टेबल पर पैर रखकर मोबाइल का उपयोग करते नजर आए थे। इस घटना को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे शासकीय मर्यादा और कार्यसंस्कृति के विरुद्ध बताया था तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जांच उपरांत संबंधित अधिकारी दिनेश प्रसाद शर्मा (लेखा पर्यवेक्षक) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत लघु शास्ति (4) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने इसे छात्रहित और अनुशासन की जीत बताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने इसे छात्रहित और अनुशासन की जीत बताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।







