कोरबा 11 फरवरी 2026/भाजपा मंडल दर्री अंतर्गत अयोध्यापुरी शक्ति केंद्र में प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जहां मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पंडित जी मानते थे कि विकास केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे यही अंत्योदय का वास्तविक अर्थ है। उनका विचार था कि राष्ट्र की उन्नति तब ही संभव है जब व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक सुनिश्चित हो। उन्होंने आगे कहा कि

हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि अपने आचरण और संगठनात्मक कार्य में उतारें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्माननीय पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसार पर मंडल उपाध्यक्ष होमलाल भारिया मंडल महामंत्री किशोर साहू शक्ति केंद्र संयोजक अवध राम गवेल ,मंत्री अनिल गिरी ,बूथ अध्यक्ष कुश यादव, बूथ अध्यक्ष मनहरण लाल यादव ,बूथ अध्यक्ष आशाराम यादव ,मंडल मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे ,सहमीडिया प्रभारी ओम यादव, सोशल मीडिया प्रभारी देवव्रत (संगम),योगेंद्र राठौर युवा नेता,अजय राठौर वार्ड के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश स्वर्णकार, अतुल सराफ,संजय सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत,श्यामू बरेठ श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत,सुशांत गुप्ता ,अर्जुन यादव,विश्व सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ , पदाधिकारीगण एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सार्थक बनाया।







