रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडित फिल्म के खिलाफ दर्री में ब्रह्म समाज की महिला एकत्र होकर, फिल्म के शीर्षक और संवादों को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी की और फिल्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने की मांग की गई, आर्यावर्त समाज के महिलाओं ने कहा कि साजिश के तहत यह फिल्म बनाई गई है ताकि ब्राह्मणों का अपमान किया जा सके।फिल्म के कंटेंट से एक पूरे समाज को बदनाम करने की कोशिश की गई है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिल्म पर सनातन धर्म, ब्राह्मण समाज और उसके नैतिक मूल्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया।





