धर्म डेस्क, Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है, जबकि कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आज निर्णय लेने, निवेश करने और संबंधों को संभालने में विशेष भूमिका निभा रही है।
आज का राशिफल (Horoscope Today) आपको करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत देता है। यदि आप किसी बड़े बदलाव या महत्वपूर्ण निर्णय की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। सही दिशा में किया गया प्रयास और संयमित व्यवहार आज आपको लाभ दिला सकता है। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज कई प्रॉब्लम का सामना करना होगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। आज परिवार के लोगों का सपोर्ट आपके पक्ष में नहीं होगा।
वृषभ
आज आपके जीवन में आप कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने स्थान का परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। हालांकि आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आज आपको किसी नई कंपनी में बड़ा कार्य मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के लोगों से मतभेद रहेंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लाइफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। साथ ही आपको किसी बड़े क्षेत्र में आर्थिक निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र और व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज वाणी का सदुपयोग आपके लिए बड़ा लाभ देगा।
कन्या
आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। साथ ही आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। व्यापारिक कार्यों को लेकर आज लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।
तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन करके लाभ अर्जित कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक
आज आप अपने कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। साथ ही आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश आपको बड़ा लाभ देगा। आज पारिवारिक लोगों से मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने परिवार के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। साथ ही व्यापारिक दृष्टि से यह दिन आपके लिए ठीक है। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर आज आपका बड़ा उलझा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।
मकर
आज का दिन आपको बड़ी सोच-विचार का निर्णय लेने वाला होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन उलट-पलट न करें, नहीं तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बड़े जोखिम उठाने के लिए ठीक नहीं है। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज आप अपने निवास स्थान को बदल सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ चल रहे मतभेदों के कारण कुछ मानसिक तनाव और चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ सामान्य रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रह सकता है।
मीन
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के कारण परेशान रहेंगे। आज आपका मित्र आपको धोखे में रख सकता है, इस कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना होगा। अपनी पर्सनल बात किसी से साझा न करें। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। पारिवारिक लोगों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है।







