कोरबा पब्लिक स्कूल, जमनीपाली के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन

Industry Minister Lakhanlal Devangan attended the annual function of Korba Public School, Jamnipali.

कोरबा 4 फरवरी 2026/उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री  लखनलाल देवांगन अपने प्रवास के दौरान कोरबा पब्लिक स्कूल, जमनीपाली में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।  समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


  उद्योग मंत्री ने प्रतिभागियों के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त कर जिले और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद जिला महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन उपस्थित थे।


कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। उनका आत्मविश्वास मंच पर दिखाई दी उनकी मेहनत व अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया।जिसे सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और आत्मविश्वास का मजबूत आधार भी है।
इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों को  बधाई  के पात्र रहे ऐसे मंच हमारे भविष्य के कर्णधारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के डायरेक्टर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू,मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ,जिला खनिज न्यास सदस्य एवं वार्ड पार्षद मुकुंद सिंह कंवर,पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, एनटीपीसी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर,उपाध्यक्ष होमलाल भारिया उपाध्याय विजय मीरी ,मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्वंशी,मंडल महामंत्री ,अंजय अग्रवाल किशोर साहू,मंडल मंत्री अनिल गिरी,मुकुंद पटेल,अमृत लाल साहू, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश नागरमल अग्रवाल,ओम यादव,छतलाल यादव सुनीता पांडेय,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र साहू भाजयुमो सक्रिय कार्यकर्ता श्याम ध्रुव,महिला मोर्चा कार्यकर्ता सीमा गिरी,पूर्व पार्षद श्रीमती पुष्पा देवी कंवर,एसएमडीसी अध्यक्ष सुनील भट्टपहरे ,दिलहरन कंवर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।