दर्री पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Darri police arrested the accused who had kidnapped a minor from Rajasthan.

कोरबा 4 फरवरी 2026/ दर्री पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।  दिनांक 19.01.2026 को थाना उपस्थित आकर नाबालिक के माता-पिता के द्वारा एक लिखित आवेदन सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक बेटी को गोपालपुर निवासी सूर्यप्रकाश यादव बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है जिसकी रिपोर्ट पर दर्री पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। मामले की गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, नगर पुलिस दर्री  विमल कुमार पाठक के द्वारा नाबालिक अपहृत बालिका की पता तलाश करने के संबंध मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक नागेश तिवारी के मार्गदर्शन मे तत्काल सउनि संतोष कुमार ताण्डी, आरक्षक संजय कश्यप, कृष्णा तिवारी, महिला आरक्षक शीतला उईके की टीम घटित कर जयपुर (राजस्थान) रवाना किया नाबालिक अपहृता को आरोपी सूर्यप्रकाश यादव  पिता स्व. कृष्ण कुमार यादव उम्र 20 वर्ष     के पास से बरामद किया गया,आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक अपहृता को बहला फुसलाकर भगाकर जयपुर (राजस्थान) लेकर चले जाना और उसके साथ शारीरिक शोषण करना स्वीकार किया गया बाद उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
  उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक नागेश तिवारी उप निरीक्षक रश्मि थामस, सउनि संतोष कुमार ताण्डी, प्रधान आरक्षक मोतीलाल पोर्ते, आरक्षक संजय कश्यप, कृष्णा तिवारी, महिला आरक्षक शीतला उईके की सराहनीय भूमिका रही।