धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal 02 February 2026: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए लाभ और प्रगति के संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र, व्यापार, नौकरी, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।

आज के राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए दिनभर की संभावनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और पदोन्नति के योग बनेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। सही निर्णय और संयम आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष
आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप अपने कार्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृषभ
आज के दिन लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आज समय ना दिखाने के कारण मुस्कान की संभावना है। परिवार के लोगों से मतभेद पढ़ सकते हैं। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें।
मिथुन
आज आपके कार्य क्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है, जिस कारण आपके कार्य में अड़चन आएगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपको आर्थिक सपोर्ट के लिए मदद मांगना पड़ सकती है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है।
कर्क
आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, जिस कारण अर्थ, समय दोनों बर्बाद होंगे। ऐसे में संभाल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य में आप लाभ महसूस करेंगे।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपनी लाइफ में चेंज कर कर बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। पारिवारिक लोगों से मतभेद खत्म होंगे।
कन्या
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नया करेंगे, जिस कारण लोग आपकी और आकर्षित होंगे। साथ ही साथ नौकरी क वालों के लिए आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति खास से आपके मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं।
तुला
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे, जिस कारण कार्य क्षेत्र में भी आप समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए आपको आज आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए खास है। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी क वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आर्थिक तौर से आज कुछ गिरावट महसूस होगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट रहेगा।
धनु
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने में सफल होंगे, जिससे आपको बड़ा लाभ अर्जित होने वाला है। आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
मकर
आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी लंबी यात्रा पर जाएं तो संभाल कर रहे। आज अपनी सीक्रेट बातों को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य में कर सकता है। व्यापार व्यवसाय में निवेश आपको बड़ा लाभ देगा।
कुंभ
आज आप अपने कुछ खास लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही साथ नौकरी क वालों के लिए आज का दिन शानदार है। आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि आर्थिक व्यय की संभावना है।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कुछ नए लोगों से जुड़कर एक नई शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज आपको आर्थिक सपोर्ट मिलना संभव है। किसी खास व्यक्ति से आपका कोई बहुत विशिष्ट कार्य पूर्ण होगा।







