धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal, 24 January 2026: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव आज आपके कामकाज, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। कुछ राशि के जातकों के लिए आज का ये दिन थोड़ी परेशानियों से भर रह सकता है, जबकि कुछ के लिए आज का दिन बेहद खास और शानदार होने वाला है।
मेष
आज आप व्यर्थ की परेशानियों में उलझे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। विरोधी लोग आपके कार्यों को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज साहस और धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आपको किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक है। वाणी का सदुपयोग कर आप बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए खास है। कुछ विशेष लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। लाभ के योग निर्मित होंगे। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी विशेष कार्य के लिए चयनित हो सकते हैं, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ पुराने मतभेद समाप्त होंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। कार्य का अत्यधिक दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। पुराने विवादों से दूर रहें, अन्यथा न्यायालय संबंधी मामलों में फंस सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में गिरावट महसूस हो सकती है। कुछ बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला
आज आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां देखने को मिल सकती हैं।
वृश्चिक
आज आप किसी खास मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चिंता मुक्त होकर कार्य करेंगे। लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन होगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। न्यायालय से जुड़े मामलों में उलझने की संभावना है। समझदारी से कार्य करने पर परेशानी से बच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं रहेगी। किसी से निजी सहयोग लेना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन आपके और परिवार के लिए परेशानी भरा हो सकता है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। बड़ा निवेश करने से फिलहाल बचें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर में किसी धार्मिक कार्य की शुरुआत हो सकती है।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। विशिष्ट लोगों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार के साथ दिन सुखद रहेगा।







