दर्री मुख्य रोड एनटीपीसी बस स्टैंड स्थित ,श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण एवं श्री राधा कृष्ण के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों ने कलश धारण किया व कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर से साडा कॉलोनी शिव मंदिर से मुख्यमार्ग साडा कॉलोनी भ्रमण करते हुए श्री शिव,हनुमान मंदिर पहुंची जो इस,आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। श्री लक्ष्मी नारायण मूर्ति एवं श्री राधा कृष्ण के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिवसी आयोजन किया गया है। 22.01.2026, गुरूवार को वेदी पूजा, जलाधिवास, अन्नानिवास एवं शय्याधिवास 23.01.2026, शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारा का आयोजन होगा। पूरे आयोजन में क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में माँ अष्टभूजी देवी जागरण मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। संरक्षक श्री कौशल देवांगन, अध्यक्ष  सुरेश अग्रवाल कार्य. अध्यक्ष मनोज वर्मा  सचिव  आशीष अग्रवाल  सहसचिव संजय कूर्मवंशी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।