कोरबा 20 जनवरी 2026/दर्री मुख्य रोड एनटीपीसी बस स्टैंड स्थित श्री शिव,हनुमान मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण एवं श्री राधा कृष्ण के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 21 जनवरी से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा 21.01.2026, बुधवार को नगर में भव्य कलश यात्रा, दोप. 2:00 बजे साडा कॉलोनी शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री शिव,हनुमान मंदिर पहुंचेगी जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।22.01.2026, गुरूवार को वेदी पूजा, जलाधिवास, अन्नानिवास एवं शय्याधिवास 23.01.2026, शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारा का आयोजन होगा। पूरे आयोजन में क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी माँ अष्टभूजी देवी जागरण मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। और श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।







