पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद खुला बंद रास्ता

The closed road opened after the intervention of former minister Jaisingh Agarwal

 कोरबा 19 जनवरी 2025 /कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र अंतर्गत स्याहीमुड़ी–रामनगर से सीएसईबी कॉलोनी जाने वाला मार्ग पर सीएसईबी प्रबंधन द्वारा मलबा डालकर रास्ते को बंद कर दी गई जिससे स्थानीय नागरिकों स्कूली बच्चों, महिलाओं को आगमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।,सीएसईबी प्रबंधन की इस रवैया से निराश क्षेत्रवासी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से अपनी पीड़ा उनके समक्ष रखी।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जयसिंह अग्रवाल ने स्याहीमुड़ी–रामनगर पहुंच कर, स्थानी लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्या सुनी और सीएसईबी के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्र वासियों को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद सीएसईबी प्रबंधक के द्वारा इरेक्टर हॉस्टल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जनप्रतिनिधि वार्ड वासियों, सीएसईबी मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, आरसीएफ सहित सीएसईबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनहित से जुड़े सभी समस्या पर चर्चा की गई। समस्या का निराकरण करते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि स्याहीमुड़ी–रामनगर से सीएसईबी कॉलोनी बंद रास्ता को 6 फीट चौड़ी सड़क खोली जाएगी इस निर्णय से क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए सीएसईबी प्रबंधन से भविष्य में बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए किसी भी जनमार्ग को अवरुद्ध न करने की मांग रखी