स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Minor girl returning from school molested, case registered

कोरबा 16 जनवरी 2026/दर्री क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा को स्कूल से घर लौटते समय शादीशुदा 28 वर्ष अयोध्यापुरी निवासी विक्की श्रीवास सीएसईबी कॉलोनी में नाबालिक लड़की को रोक कर समय पूछने के बहाने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी की गई। छात्रा के द्वारा खतरा भांपकर हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को उन्हें पकड़कर थाना को सूचना दी।

वही सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं आरोपी को पकड़कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के माता-पिता द्वारा शिकायत के आधार पर थाना दर्री में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।