Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: मेष, सिंह और धनु राशि को होगा धन लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, January 15, 2026: Aries, Leo, and Sagittarius will have financial gains; the day will be wonderful. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के योग बना रही है, तो कुछ को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दे रही है।

पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज के दिन निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को भागदौड़ और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए पं. हर्षित शर्मा से आज का विस्तृत राशिफल।

मेष

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जाएंगे। दिन मौज-मस्ती के साथ व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। परिवार में संबंध मधुर बने रहेंगे।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। किसी विशेष समारोह में सम्मान मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप में सहभागी बन सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन संभव है। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा हो सकती है।

कर्क

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर कम रहेंगे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में किसी बड़े पद या दायित्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपका कद बढ़ेगा। परिवार और समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कन्या

आज का दिन संभलकर चलने का है। कार्यक्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। सावधानी न बरतने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अधिक परिश्रम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में थकान और तनाव रहेगा। पारिवारिक मतभेदों से मन चिंतित रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। विवेक से निर्णय लेकर लाभ अर्जित करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्यतः अच्छा है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनों से सलाह लें। किसी पर अधिक विश्वास नुकसान दे सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार को एकजुट रखने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद बड़ा लाभ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत से बचें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा दिखेगी। लोग आपके कार्य देखकर आश्चर्यचकित होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से पुराने मतभेद समाप्त होकर नई शुरुआत होगी।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। अत्यधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि देना नुकसानदायक हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। बड़ा ऑफर मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। आपका व्यवहार लाभकारी सिद्ध होगा।

कुंभ

आज का दिन परिश्रम से भरा रहेगा। मेहनत से नया कार्य खड़ा करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बड़ी आर्थिक सहायता और लाभ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

मीन

आज का दिन अच्छा है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में विस्तार और आर्थिक लाभ के योग हैं।