अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार

Koni police station crackdown on illegal liquor

आरोपी के कब्जे से 31लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब कीमती 6200 रू जप्त

बिलासपुर 14जनवरी 2026/  पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 14/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ईश्वर फेकर ढीमर नामक व्यक्ति ग्राम घुटकु स्टेशन पारा अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब निर्माण कर रहा हैं बिक्री करता हैं कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर ईश्वर फेकर ढीमर पिता भगेला फेकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम घुटकू थाना कोनी को पकड़ा गया जिसके पास से 15-15 लीटर के पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 30 लीटर व कांच की शीशी में 01 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुवा शराब भरा मिला शराब निर्माण करने का 02 नग एल्यूमिनियम का टीन, मिट्टी का बर्तन, काला पाइप भी मिला शराब निर्माण व रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया, 31 लीटर महुवा शराब व शराब बनाने के यंत्र को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी ईश्वर फेकर ढीमर का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा।

कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।