NH-53 पर मौत बनकर फटा गैस सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप,

A gas cylinder exploded on NH-53, setting a pickup ablaze.

महासमुंद,12 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।