कोरबा में धान का टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने पीया जहर,

In Korba, a tribal farmer, upset over not getting a token for paddy, drank poison.

कोरबा 12 जनवरी 2026। कोरबा में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान आदिवासी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। जहर सेवन के बाद किसान को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने कलेक्टर जनदर्शन में भी अपनी शिकायत की थी, लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नही होने से हताश होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। वहीं घटना की जानकारी के बाद सांसद ज्योत्सना महंत मौके पर पहुंची और उन्होने सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाये है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का कार्य अब अंतिम दौर में है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में अब भी कई जिलों में किसान धान बेचने को लेकर परेशान है। ताजा मामला कोरबा जिले का है, यहां हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी-धतुरा में रहने वाले किसान सुमेर सिंग गोण ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है किसान ने धान बेचने के लिए बकायदा पंजीयन कराया था। धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही वह टोकन लेने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उसे टोकन नही मिल सका, जिससे वह अपना 68 क्विंटल धान बेच नही पा रहा था।