कोरबा:- सीनियर वर्ग क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन (सिलेक्शन ट्रायल) एचटीपीपी कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में 17 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

The final selection of players (selection trials) for the senior category cricket team will be held at the Lal Ground of HTPP Korba West on January 17 from 9:30 am.

11 जनवरी 2026/चयन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन आवश्यक है ।
चयनित खिलाड़ियों को सीएससीएस और केडीसीए के टूर्नामेंट, ट्रेनिंग कैंप व सेलेक्शन मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
चयनकर्ताओं की देखरेख में खिलाड़ी ट्रायल देंगे। इस मौके पर केडीसीए से विशेष पर्यवेक्षक मोती पटेल, चयनकर्ता भूपेंद्र भूषण, युवराज सिंह व अजय राय रहेंगे।
वही जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी साहू,सचिव अखिलेश मणि तिवारी, कोषाध्यक्ष छतलाल यादव, सह सचिव जीत सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी रतन भारिया, बलबीर सिंह, प्रेम साहू उपस्थित रहेंगे।

खिलाड़ियों का टीम में चयन उनके क्रिकेट कौशल बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग, फील्डिंग व फिजिकल टेस्ट के आधार पर लिया जाएगा। अंतिम 20 सदस्यीय जिला टीम का चयन सेलेक्शन मैच के आधार पर किया जाएगा।
खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म व शुल्क के साथ जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल मार्कशीट की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, नवीन पासपोर्ट कलर फोटो लाना होगा। दूसरे जिले से ट्रांसफर खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, क्रिकेट गणवेश व किट के साथ उपस्थित होना होगा।